Hindi Outcomes UG

Hindi Outcomes UG

img

परज़स्नज़तक (एि.ए.-हहिंदी) कज़याक्रि के पररणज़ि (Programme Outcome)


पत्र-1 (MHNCC-1)- भाषा और भाषाविज्ञान के साथ हिंदी भाषा के महत्व से परिचित हो जाएंगे। हिंदी भाषा के विकास से भी परिचित हो जाएंगे। भाषाई कौशल का विकास हो जाएगा। हिंदी भाषा व अन्य भाषाओं के बीच संबंध को जान सकेंगे।

पत्र-2 (MHNCC-2)- हिंदी साहित्य के इतिहास के काल विभाजन, काल विभाजन के औचित्य को समझ सकेंगे। साहित्य लेखन की परंपरा और विभिन्न वादों से अवगत हो सकेंगे।

पत्र-3 (MHNCC-3)- हिंदी साहित्य के इतिहास के काल विभाजन, काल विभाजन के औचित्य को समझ सकेंगे। हिंदी साहित्य के अंतर्गत विभाजित विभिन्न कालों की सामाजिक, आर्थिक, धार्मिक, राजनीतिक परिस्थितियों से अवगत हो सकेंगे। आदिकाल से लेकर रीतिकाल तक के विभिन्न प्रमुख कवियों के विषय में समझ सकेंगे।

पत्र-4 (MHNCC-4)- आदिकालीन कविता की प्रमुख परिस्थितियों के अतिरिक्त आदिकाल के चार प्रमुख कवियों की कविता के विषय में जान सकेंगे।

पत्र-5 (MHNCC-5) आधुनिकता तथा आधुनिक बोध से परिचित हो जाएंगे। आधुनिक काल के हिंदी कवियों के जीवन परिचय से अवगत हो सकेंगे। भारतेन्दु युग से लेकर अब तक की कविताओं की साहित्यिक गतिविधियों से संक्षेप में परिचित हो सकेंगे।

पत्र-6 (MHNCC-6) मध्यकालीन हिंदी कविता के विषय में जान सकेंगे। कबीर, जायसी, सूर, तुलसी, मीरा रैदास, बिहारी और घनानन्द की कविताओं का अध्ययन कर सकेंगे।

पत्र-7 (MHNCC-7) संस्कृत साहित्य के इतिहास को समझते हुए संस्कृत महाकाव्य, गीतिकाव्य, नाटक, गद्यकाव्य के विषय में जान सकेंगे।

पत्र-8 (MHNCC-8) इस पत्र में अस्मिता मूलक नवीन विमर्श के विषय में जान सकेंगे। दलित, स्त्री, आदिवासी मुस्लिम, थर्ड जेन्डर इत्यादि के विषय में अपनी अच्छी समझ बना सकेंगे।

पत्र-9 (MHNCC-9) पाठ्यक्रम में निर्धारित गद्य विधा और रचनाओं की समीक्षा कर सकेंगे। विद्यार्थियों के अंदर समीक्षात्मक दृष्टि का विकास हो सकेगा। विभिन्न चयनित उपन्यास के पाठ से अवगत हो सकेंगे।

पत्र-10 (MHNCC-10)-आधुनिक काव्य को समझ सकेंगे। निर्धारित कवियों की कविताओं से परिचित हो सकेंगे।

पत्र-11 (MHNCC-11) हिंदी भाषा के व्यावहारिक रूप को समझ सकेंगे। हिंदी के विविध व्यावहारिक रूपों, पारिभाषिक शब्दावली से अवगत हो जाएंगे। मीडिया की हिंदी व आम बोलचाल व लेखन की हिंदी के विषय में जान सकेंगे। हिंदी के राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्वरूप से परिचित हो सकेंगे।

पत्र-12 (MHNCC-12) इस पत्र में उर्दू साहित्य के विषय में समझ सकेंगे। उर्दू की विभिन्न विधाओं में रचित रचनाओं के विषय में जान सकेंगे।

पत्र-13 (MHNCC-13) इस पत्र में समकालीन हिंदी कविता, उसकी विचारधारा और उसके प्रमुख कवियों के विषय में समझ सकेंगे। इसके अतिरिक्त चयनित कवियों की लकविताओं को समझ सकेंगे।

पत्र-14 (MHNCC-14) भारतीय और पाश्चात्य काव्यशास्त्र के विविध पक्षों से परिचित हो जाएंगे। भारतीय और पाश्चात्य काव्यशास्त्र के बीच तुलनात्मक अध्ययन को बढ़ावा दिया जाएगा। आलोचना व उसके विविध पक्षों से अवगत हो सकेंगे।

पत्र-15 (MHNEC 1-ख) इस पत्र में कहानी के विषय में गम्भीरतापूर्वक अध्ययन करते हुए उसके इतिहास को समझ सकेंगे। इसके अलावा चयनित कहानियों का अध्ययन कर सकेंगे।

पत्र-16 (MHNEC II-क) आधुनिक हिंदी नाटक एवं रंगमंच इस पत्र में नाटक के इतिहास को संक्षेप में समझ सकेंगे। इसके साथ-साथ आधुनिक रणहमञ्च के विषय में ज्ञान प्राप्त करेंगे। इसके अलावा कुछ चयनित नाटकों का अध्ययन भी करेंगे।